Articles by "Politics"

Showing posts with label Politics. Show all posts


नई दिल्ली.राहुल गांधी (47) ने शनिवार को कांग्रेस के 60वें अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी और मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा- "एक बार आग लग जाती है तो उसे बुझाना बहुत मुश्किल होता है। यही हम बीजेपी के लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। एक बार आपने देश में आग लगा दी। उसको बुझाना बहुत मुश्किल है। आज बीजेपी के लोग पूरे देश में आग और हिंसा को फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए पूरे देश में सिर्फ एक शक्ति है और वो है कांग्रेस पार्टी। इससे पहले पार्टी ऑफिस में चुनाव अधिकारी एम. रामचंद्रन ने उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। राहुल प्रेसिडेंट पोस्ट संभालने वाले नेहरू-गांधी परिवार के छठे मेंबर हैं। बता दें कि सोनिया गांधी 19 साल (1998-2017) कांग्रेस प्रेसिडेंट रहीं। राहुल 2013 में पार्टी के वाइस प्रेसिडेंट बने थे।



राहुल गांधी की स्पीच की 5 बड़ी बातें
1) अब सच्चाई खत्म हो रही है राजनीति में
- राहुल ने कहा- "मैं 13 साल से राजनीति में हूं। राजनीति में अब सच्चाई और दया खत्म हो रही है। राजनीति का सीधा संबंध लोगों से है, लेकिन अब राजनीति का संबंध लोगों से नहीं रहा। कांग्रेस देश को 21वीं सदी में ले गई, लेकिन मोदी देश को मध्ययुग में ले जा रहे हैं।''
- "हम बीजेपी को बताना चाहते हैं कि बीजेपी देश में हिंसा-आग लगाने का काम कर रहे हैं। वो तोड़ते हैं, हम जोड़ते हैं। वो आग लगाते हैं, हम बुझाते हैं। ये कांग्रेस और बीजेपी में अंतर है। कांग्रेस मेरा परिवार है। मैं दिल से आपको प्यार दूंगा।''
2) हम कांग्रेस को ग्रेंड ओल्ड एंड यंग पार्टी बनाएंगे
- राहुल गांधी ने कहा- "देश के युवाओं से कहना चाहता हूं कि ये ग्रेंड ओल्ड पार्टी है। आने वाले वक्त में इसे ग्रेंड ओल्ड एंड यंग पार्टी बनाने जा रहे हैं। एक व्यक्ति जो खून-पसीने से पार्टी का विस्तार करता है, उसकी रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है। हम सब मिलकर प्यार और भाईचारे का नया हिंदुस्तान बनाएंगे।''
3) हम बीजेपी के विचारों से सहमत नहीं
- राहुल गांधी ने कहा- "हम बीजेपी वालों को अपने भाई-बहन जरूर मानते हैं लेकिन उनके विचारों से सहमत नहीं हैं। वे आवाज दबाते हैं, हम बोलने की आजादी देते हैं। वे अपमान करते हैं, तो हम सम्मान और रक्षा करते हैं।"
4) बीजेपी को सिर्फ प्यारा कांग्रेस कार्यकर्ता रोक सकता है
- राहुल ने कहा-"जो बीजेपी कर रही है, वो अगर कोई रोक सकता है तो वो प्यारा कांग्रेस का कार्यकर्ता और नेता है। हम गुस्से की राजनीति के खिलाफ लड़ेंगे।''
5) खुद के लिए लड़ते हैं बीजेपी के लोग
- राहुल बोले- "किसी की भी पर्सनल ग्लोरी के ज्यादा एक्सपर्टीज (विशेषज्ञता), एक्सपीरियंस (अनुभव) और नॉलेज (ज्ञान) की जरूरत होती है। कांग्रेस पुराने वक्त से देश में रही है। बीजेपी वाले मानते हैं कि उनके पास ही सबसे पुराने विचार हैं। ये सच नहीं है। हिंदुस्तान में दो विचारों के बीच टक्कर रही है- पहला, खुद का विचार और दूसरा- किसी अन्य का विचार। बीजेपी में वो लोग हैं जो खुद के लिए लड़ते हैं, जबकि कांग्रेस एक कम्युनिटी से संचालित होती है।''
राहुल कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले नेहरू-गांधी परिवार को छटवें मेंबर
- कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले राहुल नेहरू-गांधी परिवार को छटवें मेंबर हैं। उनसे पहले मोती लाल नेहरू (1919 में 58 की उम्र में), जवाहर लाल नेहरू (1929 में 40 की उम्र में), इंदिरा गांधी (1959 में 42 की उम्र में), राजीव गांधी (1985 में 41 साल की उम्र में), सोनिया गांधी (1998 में 52 की उम्र में) कार्यभार संभाला था।
- 132 साल पुरानी कांग्रेस में नेहरू-गांधी परिवार 44 साल अध्यक्ष रहा। इन 44 साल में से 25 साल मोतीलाल नेहरू से राजीव गांधी तक कांग्रेस प्रेसिडेंट रहे।
- जनवरी, 2013 में कांग्रेस उपाध्यक्ष चुने गए थे राहुल, तब से कांग्रेस करीब 27 चुनावों में हारी। कांग्रेस प्रेसिडेंट बनने वाले राहुल 60वें व्यक्ति हैं।



मुंबई (18 सितंबर): पिछले दिनों रेप के दोषी राम रहीम को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है । लेकिन राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत अब भी गायब है । हनीप्रीत को लेकर अब कई खुलासे हो रहे हैं। अभी हाल ही में पता चला कि हनीप्रीत अक्षय कुमार और सलमान जैसे स्टार्स से पर्दे पर रोमांस करना चाहती थी । अब लीजिए एक और खुलासा हुआ है कि हनीप्रीत को कटरीना जैसा बनना था । जी हां, हाल ही में बाबा की हनी के बारे में ये खुलासा उन्ही की जिम ट्रेनर ने किया है । जिम ट्रेनर ने बताया कि हनीप्रीत कटरीना जैसा दिखने के लिए जिम में घंटो पसीना बहाती थीं ।  जिम ट्रेनर के मुताबिक, उसने हनीप्रीत को दो साल तक ट्रेनिंग दी। जिम ट्रेनर कई खुलासे किए हैं । ट्रेनर के मुताबिक बाबा की हनी जिम में घंटों पसीना बहाने के साथ साथ डांस भी करती थी ।



न्यूयॉर्क (18 सितंबर): विदेश मंत्री सुषमा स्वराज संयुक्त राष्ट्र महासभा की सालाना बैठक में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क पहुंची हुई है। इस दौरान भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अमेरिका और जापान के विदेश मंत्रियों के साथ अलग से त्रिपक्षीय बैठक की। बैठक के दौरान उत्तर कोरिया द्वारा लगातार विश्व की अनदेखी कर परमाणु परिक्षण के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस दौरान सुषमा स्वराज ने साफ कहा कि ना सिर्फ उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई वक्त की जरूरत है बल्कि उत्तर कोरिया और किम जोंग के मददगार देशों की भी पहाचान होनी चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।



मुंबई (18 सितंबर): महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण राणे पार्टी से नाराज बताये जा रहे है। खबरों के मुताबिक नारायण राणे नवरात्र के पहले दिन यानी 21 सितंबर को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इन सबके बीच नारायण राणे आज एकबार फिर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण पर जमकर हमला बोला और पार्टी के खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा चव्हाण नहीं चाहते हैं कि मैं कांग्रेस में रहूं। 2005 में मैं शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुआ, लेकिन मुझे यहां निराशा हाथ लगी है। मुझे जो आश्वासन दिया गया था उसको पूरा नहीं किया गया।

लखनऊ (18 सितंबर): उत्तर प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए सरकार जल्द लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डों और हवाई पट्टियों का कायाकल्प करने जा रही है। सरकार ने इसके लिए 1230 करोड़ रुपये जारी करने का ऐलान कियाहै। लखनऊ में रन-वे विस्तार के लिए 16.59 एकड़ जमीन खरीदने की भी योजना है। साथ ही लखनऊ के शहीद पथ से एयरपोर्ट को सीधे जोड़ने की भी योजना है।






 बीजिंग (15 सितंबर): भारत और जापान के बीच लगातार मजबूत होती दोस्ती से ड्रैगन बेचैन नजर आ रहा है। चीन ने कहा है कि भारत से साथ सीमा विवाद में उस तीसरे पक्ष का दखल मंजूर नहीं होगा। चालबाज चीन को डर लग रहा है कि भारत-जापान की दोस्ती से उसके भारत के साथ सीमा विवाद में भी दखलअंदाजी हो सकती है।
चीन विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि हम साफ कह देना चाहेंगे कि इंडिया और चीन की बॉर्डर सीमा पूरी तरह से तय नहीं हुई है और ईस्ट सेक्शन विवादित है। हम बातचीत के जरिए हल खोजने का प्रयास कर रहे हैं, जो दोनों पार्टी को स्वीकार्य हो। ऐसे में हम भारत और दूसरी पार्टियों से अपेक्षा करेंगे कि वह इस बात पर ध्यान दे और कोई भी तीसरी पार्टी इसमें दखल न दे। हुआ ने आगे कहा कि भारत और जापान दोनों ही एशिया में बड़े महत्वपूर्ण देश हैं। ऐसे में हम आशा करते हैं कि दोनों देशों के रिश्तों में सामान्य विकास क्षेत्रीय स्थिरता और विकास में अहम रोल निभाएगा।

आपको बता दें कि जापान के पीएम शिंजो आबे के दौरे के दौरान भारत के साथ नॉर्थ ईस्ट इंडिया में भी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के निर्माणों पर समझौते हुए हैं। शिंजो आबे और पीएम मोदी ने मिलकर गुरुवार को इंडिया जापान एक्ट ईस्ट फोरम का गठन करने की घोषणा की। यह फोरम नॉर्थ ईस्ट इंडिया में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के निर्माण पर काम करेगी। इन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में रोड निर्माण, इलेक्ट्रसिटी और वॉटर सप्लाई जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं।

चीन अरुणाचल प्रदेश के 90 हजार स्कवायर किमी के इलाके को अपना बताता है। यही वजह है कि चीन ने भले सीधे अरुणाचल का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि वह इस इलाके में किसी थर्ड पार्टी की दखल बर्दाश्त नहीं करेगा। इससे यह कहा जा सकता है कि चीन इंडिया और जापान के इन साझा प्रोजेक्ट के खिलाफ है।


नई दिल्ली (15 सितंबर): खेलमंत्री का पदभार संभालते ही राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एथलीटों के लिए बड़ा ऐलान किया है। खेलमंत्री ने तोक्यो ओलिंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी करने वाले खिलाड़ियों को स्टाइपेंड के तौर पर 50 हजार रुपये प्रति महीने देने का ऐलान किया है।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि सरकार द्वारा गठित ओलंपिक कार्यबल ने टोक्यो ओलंपिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों में लगे एथलीटों को हर महीने 50 हजार रूपये का भत्ता देने की सिफारिश की थी जिसे सरकार ने मान लिया है। सरकार ने इन सिफारिशों को मानते हुए शुक्रवार को यह भत्ता देने का फैसला किया। 

सरकार ने टॉप योजना के तहत 152 एथलीटों को चुना है और सभी एथलीटों को इस फैसले से फायदा होगा। इस भत्ते का भुगतान एक सितंबर 2017 से प्रभावी होगा। राठौड़ ने कहा कि खेल मंत्रालय टोक्यो ओलंपिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के लिए 152 एलीट एथलीटों को 50 हजार रुपये हर महीने का भत्ता देगा। यह एलीट एथदलीटों के पॉकेट खर्चे के लिए है और इसका क्रियान्वयन एक सितंबर 2017 से प्रभावी होगा। हमारे लिए एथलीट पहली प्राथमिकता हैं। सरकार टॉप के अंतगर्त चुने गए एथलीटों के साथ संपर्क में है ताकि उन्हें उनकी तैयारियों के लिए जरुरत पडऩे पर मदद दी जा सके। 

yogi adityanath submitted affidavit for mlc election

नई दिल्ली: योगी आदित्यनाथ ने जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी उस वक्त वो एक सांसद थे. वे ना ही उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव लड़े थे और ना ही विधानपरिषद के सदस्य थे. अब योगी आदित्यनाथ विधानपरिषद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं. इस चुनाव में उनकी जीत पक्की भी मानी जा रही है. इसी चुनाव के लिए योगी ने अपना जो हलफनामा दाखिल किया है उसमें उनकी संपत्ति का लेखाजोखा है.
योगी आदित्यनाथ अपने कान में जो कुंडल पहनते हैं, वो सोने का है. बहुत मंहगा तो नहीं है, योगी ने इसकी कीमत 49 हज़ार रुपये बतायी है. वे दो एसयूवी के मालिक हैं. उन्होंने सफारी तो बेच दी है लेकिन उनके पास अब भी फॉर्चूनर और इनोवा गाड़ियां है.
पिछले लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए उन्होंने 21 लाख में फॉर्चूनर खरीदी थी. योगी 26 हज़ार के सोने की चेन में रुद्राक्ष की माला भी पहनते है. उनके पास 12 हज़ार का एक मोबाईल फोन भी है. पहले योगी के पास दो हज़ार की एक घड़ी भी थी. लेकिन विधान परिषद् के चुनाव के लिए उन्होंने जो एफिडेविट दिया है, उसमे इसका जिक्र नहीं है. यूपी के मुख्यमंत्री के पास एक लाख की रिवॉल्वर और 80 हज़ार की रायफल है लेकिन उनके पास एक भी इंच ज़मीन नहीं है.
दिल्ली के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के संसद भवन ब्रांच में योगी आदित्यनाथ के करीब 31 लाख रुपये जमा हैं. उन्होंने किसी से कोई कर्ज नहीं लिया है. यूपी के सीएम के खिलाफ आठ मुक़दमे चल रहे हैं. इनमें 2007 में गोरखपुर में हुए दंगे का केस भी शामिल है. महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में भी योगी पर मुकदमा चल रहा है.
मुकदमों के मामले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या तो सीएम योगी आदित्यनाथ से आगे हैं. मौर्या पर 14 केस दर्ज हैं. उनके खिलाफ कुछ मामले कौशाम्बी में तो कुछ इलाहाबाद में हैं. केशव प्रसाद मौर्य के पास तीन मोटर साइकिल, एक टैंकर और एक एसयूवी गाड़ी है. वे एक पेट्रोल पम्प के मालिक हैं और इलाहाबाद के नामी जीवन ज्योति क्लिनिक एंड हॉस्पिटल में पार्टनर भी हैं.

मोदी के दौरे से पहले म्यांमार सीमा पर सेना की बड़ी कार्रवाई, मार गिराया उग्रवादी

अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर सोमवार को विशेष बलों ने एक बड़े अभियान के तहत नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-खापलांग (एनएससीएन-के) के एक उग्रवादी को मार गिराया और एक घायल हो गया. भारतीय सैन्य सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

लोंगडिंग जिले में एनएससीएन खापलांग उग्रवादियों के खिलाफ चलाए गए इस अभियान के दौरान एक एके-56 राइफल और 200 गोलियां बरामद की गई हैं. सूत्रों ने कहा कि अभियान सुबह शुरू हुआ जो अंतिम सूचना मिलने तक जारी था. सूत्रों ने कहा कि यह सेना द्वारा सीमा पार किया गया हमला (क्रास बॉर्डर स्ट्राइक) नहीं है.

यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से एक दिन पहले की गई है. बता दें कि मोदी ब्रिक्स सम्मेलन के बाद पांच सितंबर को म्यांमार पहुंचेंगे और सात सितंबर को उनकी म्यामांर यात्रा समाप्त होगी. अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री म्यामांर के साथ संबंधों में नई ऊर्जा भरने का प्रयास करेंगे.

साल 2015 में भी उग्रवादियों ने बीएसएफ के काफिले पर हमला किया था. इस हमले में 28 जवान शहीद हो गए थे. इस कार्रवाई के जवाब में भारतीय सेना ने भी सर्जिकल स्ट्राइक किया था और म्यांमार में घुसकर 100 उग्रवादियों को मार गिराया था. साथ ही उग्रवादियों के कई कैंप भी तबाह किए थे.

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.