Articles by "Cricket"

Showing posts with label Cricket. Show all posts



नई दिल्ली (19 सितंबर): ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। माइकल क्लार्क ने कहा कि धोनी 2019 ही नहीं 2023 विश्व कप में भी टीम इंडिया की ओर से खेलने की क्षमता रखते हैं। क्लार्क से जब 2019 विश्व कप में धोनी के खेलने की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आप मुझसे यह मत पूछिए कि धोनी 2019 विश्व कप में खेल पाएंगे या नहीं। वह 2023 का विश्व कप भी खेलेंगे। 
उन्होंने कहा कि साल 2011 में अपनी कप्तानी में भारत को क्रिकेट विश्व कप का खिताब दिलाने वाले धोनी वर्तमान में अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेली गई उनकी 79 रनों की शानदार पारी इसकी गवाह है। 
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को खेले गए पहले वनडे मैच में भारत के लिए धोनी ने 79 रनों और हार्दिक पांड्या ने 83 रनों की पारियां खेली थीं, जिसकी बदौलत भारतीय टीम जीत हासिल करने में सफल रही। दोनों के बीच 118 रनों की साझेदारी हुई थी। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ भी वनडे सीरीज में भारतीय टीम के लिए धोनी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी कहा है कि टीम को अगले विश्व कप टूर्नामेंट में धोनी की जरूरत है।


बॉलीवुड एक्ट्रेस और आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा अब साउथ अफ्रीका की टी-20 ग्लोबल लीग में स्टेलेनबोश फ्रेंजाइजी की मालकिन बन गई हैं. प्रीति जिंटा के स्टेलेनबोश टीम खरीदते ही इस लीग में IPL के ओनर्स की संख्या तीन हो गई है.

प्रीति से पहले इस टूर्नामेंट में शाहरुख खान केपटाउन नाइटराइडर्स टीम के मालिक हैं, जो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के भी मालिक हैं. इसके अलावा GMR ग्रुप ने भी यहां जो बर्ग जाएंट्स टीम खरीदी है. गौरतलब है कि आईपीएल में यही ग्रुप दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का ओनर है.

प्रीति 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालकिन बनीं थीं. उन्होंने कहा, 'T20 ग्लोबल लीग में लोगार्ट की सराहनीय रूचि, जुनून और विश्वास के लिए साउथ अफ्रीका क्रिकेट की ओर से मैं उनको बधाई और धन्यवाद देना चाहती हूं. उनके इस सराहनीय प्रयास ने मुझे यहां आने के लिए प्रेरित किया.'

स्टेलेनबोश फ्रेंचाइजी के स्टार प्लेयर फॉफ डु प्लेसिस ने प्रीति को लेकर कहा कि इससे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा. उन्होंने कहा, 'प्रीति के टीम की मालकिन बनने से मैं बहुत खुश हूं. मैंने अपने टीम साथियों से उनके बारे में काफी कुछ सुना है. मैं उनके साथ काम करने को उत्साहित हूं.'

टी-20 ग्लोबल लीग एक इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट लीग है. इसमें आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें स्थानीय और विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. स्टेलेनबोश टीम 4 नवंबर को जो बर्ग जाएंट्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी. इस टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग हैं.



क्रिकेटर और फिल्म अभिनेत्रियों के बीच इश्क होना कोई नई बात नहीं है. टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के इश्क के चर्चे आम हैं. इस बीच पिछले हफ्ते हार्दिक पंड्या और परिणीति चौपड़ा के बीच अफेयर की खबर भी उड़ी. लेकिन अब ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या ने साफ किया है कि परिणीति  के साथ उनका कोई अफेयर नहीं चल रहा है.

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले हार्दिक पंड्या और परिणीति के बीच पिछले हफ्ते ट्विटर पर एक ऐसा वार्तालाप चला था जिसके बाद इनके बीच अफेयर की खबर उड़ गई थी.

हालांकि, बाद में परिणीति ने ट्विटर पर ही साफ किया था कि उन्होंने वह पोस्ट एक नए फोन के विज्ञापन के लिए लिखी थी और अब पंड्या ने भी साफ किया है कि वह तो परिणीति को जानते ही नहीं. साथ ही वह नहीं जाते थे कि परिणीति ने फोन के विज्ञापन के लिए वह मेसेज पोस्ट किया था.

आपको बताते हैं कि दरअसल वह क्या मैसेज था जिसने ट्विटर पर इन दोनों के बीच अफेयर की खबर उड़ा दी. परिणीति ने ट्विवटर पर लिखा था कि उन्हें एक नया हमसफर मिल गया है. जिसके बाद पंड्या ने उनसे चुटकी ली थी और उसके बाद ही दोनों के बीच अफेयर की चर्चा शुरू हो गई थी.

पंड्या ने एक अखबार के साथ बातचीत में अफेयर की बात को खारिज करते हुए पूरे मामले को स्पष्ट कर दिया है. पंड्या की इस सफाई के बाद इन दोनों की रिलेशनशिप के बारे चल रही अफवाहों पर पूर्ण विराम लग जाना चाहिए.

श्रीलंका: स्विमिंग पूल में डूबने से युवा भारतीय क्रिकेटर की मौत

भारत के एक उभरते क्रिकेटर की श्रीलंका में स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई. गुजरात के सूरत का रहने वाला नरेंद्र सोढ़ा अंडर-17 टूर्नामेंट खेलने को श्रीलंका गया हुआ था.

टीम कोलंबो के एक रिसॉर्ट में रूकी हुई थी. 12 साल का सोढ़ा तीन अन्‍य साथियों के साथ स्विमिंग पूल में गया था. वहीं डूबने से उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार श्रीलंका रवाना हो गया.

U-17 Indian cricketer allegedly drowns in a swimming pool in Sri Lanka. He was 12 years old and hailed from Gujarat.More details awaited



स्‍थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है.



श्रीलंका के खिलाफ इकलौते टी-20 मुकाबले में मिली जीत के साथ ही कई रिकॉर्ड बना डाले हैं. खासतौर पर विराट ने तो कप्तान के तौर पर वह कर दिखाया, जो महेंद्र सिंह धोनी कभी नहीं कर सके. पहल टेस्ट, फिर वनडे और अब टी-20 सीरीज (इकलौता टी-20) में भी क्लीन स्वीप किया. और ऐसा 85 साल (1932 से अब तक) के भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ, जब भारीतय टीम ने किसी दौर पर सभी मैच जीत लिए.

दरअसल, पहले टीम इंडिया ने श्रीलंका का टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. उसके बाद वनडे सीरीज़ में भी उनका 5-0 से सूपड़ा साफ कर दिया. और अंतिम में टी-20 मैच में भी जीत लिया. इस तरह से भारत के लिए दौरा 9-0 रहा.

दौरे पर पूरी तरह से छाए रहे भारतीय
टेस्ट, वनडे या फिर इकलौता टी-20... इन सभी में भारतीय टीम एकतरफा छाए रहे. वहीं, दूसरी ओर श्रीलंकाई टीम लगातार मैच हारती रही और कप्तान बदलते रहे. यही नहीं, अंत में तो कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. वो ये कि वनडे और टी-20 प्रारूपों में अपना ध्यान केंद्रित करने के बहाने श्रीलंकाई दिग्गज बल्लेबाज उपुल थरंगा ने स्वेच्छा से छह माह के लिए टेस्ट क्रिकेट से अलग होने का फैसला कर लिया है. वो भी पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से ठीक पहले.


3-0 से टेस्ट सीरीज पर कब्जा
सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों में 3 भारतीय रहे, जबकि बॉलिंग में शुरुआत चारों बॉलर टीम इंडिया के रहे. बल्लेबाजों की बात करें तो शिखर धवन ने 89.50 की एवरेज से 358 रन बनाए, जबकि पुजारा ने 77.25 की एवरेज से 309 रन बनाए. ये दोनों टॉप-2 रहे. तीसरे नंबर पर दिमूथ करणरत्ने (285 रन), चौथे नंबर पर अजिंक्य रहाणे (229 रन) और 5वें नंबर पर डिकवेला (227 रन) रहे. बॉलिंग में अश्विन ने 17, जडेजा ने 13, शमी ने 10 और उमेश यादव ने 6 विकेट लिए.


वनडे सीरीज में जड़ा जोरदार 'पंच'
5-0 से एकतरफा वनडे सीरीज जीत में भी इंडियंस टॉप पर रहे. बल्लेबाजी में विराट कोहली (330 रन) टॉप पर रहे, जबकि उप कप्तान रोहत शर्मा (302 रन) दूसरे नंबर पर रहे. मैथ्यूज तीसरे नंबर पर रहे. उन्होंने 192 रन बनाए, जबकि शिखर धवन के नाम 190 रन रहे. बॉलिंग में 5 में से 4 टॉप गेंदबाज भारतीय रहे. मैन ऑफ द सीरीज रहे जसप्रीत बुमराह ने 15, अकिला धनंजय ने 9 और अक्षर पटेल ने 6 विकेट लिए, जबकि चहल और भुवनेश्वर ने 5-5 विकेट लिए.

(Getty images)


टी-20 मैच का रोमांच 
भारत ने आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इकलौते टी-20 मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हराया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मेहमान टीम ने चार गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने 82 रन बनाए. मनीष पांडे ने नाबाद 51 रनों का योगदान दिया.

महिला टीम की कप्तान मिताली राज की इस ड्रेस को लेकर किया जा रहा ट्रोल

ट्रोलर्स के निशाने पर अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज आ गई हैं. उनके ड्रेस को लेकर सोशल साइट पर ट्रोल किया जा रहा है. दरअसल, मिताली ने ट्विटर पर फ्रेंड्स के साथ वाली एक सेल्फी शेयर की। इसके बाद कुछ यूजर्स ने उनके कपड़े को आपत्तिजनक बताया. यही नहीं, कुछ ट्रोलर्स ने तो फोटो हटाने की भी सलाह दे डाली.

मिताली राज के बारे में बता दें कि उनकी ही कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में खत्म हुई महिला वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया था. ये टूर्नामेंट इंग्लैंड में खेला गया था. इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन को लेकर उनका कंपेयर सचिन के साथ किया जाने लगा था. वह महिला वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं. उन्होंने इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट का रिकॉर्ड तोड़ा था.



Mithali ji did not expect me to dress such a dress from you. At least you do not love your respect, you will finish the respect of your fanc



रैंकिंग में नंबर 1 इंडियन स्पिनर हैं, पर प्लेइंग XI से हो जाते हैं OUT

किसी भी वनडे मैच से ठीक पहले अक्सर एक भारतीय क्रिकेटर का नाम सोशल साइट पर ट्रेंड में आता है. वो हैं अजिंक्य रहाणे. अगर उन्हें टीम से बाहर रखा गया तब भी और अगर प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया गया तब तो आना पक्का है. लेकिन, एक ऐसा नाम भी है, जिसे अक्सर अच्छी परफॉर्मेंस करने के बाद भी विराट की टीम से बाहर कर दिया जाता है.

बावजूद इसके वो आईसीसी वनडे रैंकिंग की टॉप-10 की लिस्ट में बना रहता है. वह कोई और नहीं, अक्षर पटेल हैं. वे नंबर वन इंडियन स्पिनर और वर्ल्ड में 10वें रैंक के बॉलर हैं. इस हफ्ते की रैंकिग में जसप्रीत बुमराह भले ही उनसे आगे आ गये हों लेकिन पिछले कई हफ्तों से टॉप 10 में वो इकलौते भारतीय गेंदबाज़ थे.

अजीब बात ये है कि इस खिलाड़ी के बाहर होने पर क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच कोई खास चर्चा भी नहीं होती. सोशल मीडिया पर कप्तान और कोच से सवाल नहीं किया जाता. आखिर क्यों? जिसके बाहर होने पर ना चर्चा होती है और ना ही अंदर आने पर ज़बरदस्त उत्साह दिखाया जाता है. ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हो रहा है.

angelo mathews,Dhoni,india,india vs sri lanka jadeja,kl rahul,Lasith Malinga,Live Coverage on TV,live streaming,Live Streaming Online,only t20 match,rohit sharma,sony live,sonyliv,t20 match,Upul Tharanga,virat,virat kohli,when when and where to watch,where to watch,अजिंक्य रहाणे,ऑनलाइन स्ट्रीमिंग,केएल राहुल,टी20 मैच,भारत,भारत श्रीलंका टी20 मैच,महेंद्र सिंह धोनी,रोहित शर्मा,लाइव स्ट्रीमिंग,विराट कोहली,शिखर धवन,श्रीलंका,सोनी लिव

मौजूदा वनडे सीरीज की ही बात करें तो उन्हें चार मैचों में मौका मिला, लेकिन आखिरी मुकाबले से बाहर रखा गया. ऐसा भी नहीं है कि वो चोटिल हों या अधिक मैच की वजह से थक गए हों. इस 23 साल के गुजराती बॉलर ने सीरीज में 4 मैच में 6 विकेट लिए थे. दांबुला में 34 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा.

क्यों शामिल करना चाहिए प्लेइंग इलेवन में?
दौरे का इकलौता टी-20 मैच बुधवार को है. अब देखने वाली बात ये है कि सिर्फ 34 वनडे में 41 विकेट लेने वाले इस बॉलर को टीम में शामिल किया जाता है या नहीं. हालांकि, अगर उन्हें शामिल जाता है तो टीम इंडिया को फायदा ही मिलेगा, क्योंकि ये लेफ्ट ऑर्म स्पिनर बॉलिंग के साथ-साथ अच्‍छी बैटिंग भी कर लेता है. जरूरत पड़ने पर लंबे-लंबे शॉट भी लगा सकता है.

जून, 2016 में खेला था आखिरी टी20
17 जुलाई, 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने अब तक सिर्फ 7 टी-20 खेले हैं. उन्होंने अंतिम टी-20 मैच 22 जून, 2016 को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था. इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर एक विकेट लिए थे, जबकि बुमराह को कोई विकेट ही नहीं मिला था. तब से लेकर अब तक भारतीय टीम ने 6 मैच खेले हैं.


सोचने पर मजबूर करने वाली बात ये है कि उन्हें टीम में तो रखा जाता है, लेकिन प्लेइंग इलेवन से आउट कर दिया जाता है. संघर्ष के दौर से गुजरने वाली किंग्स इलेवन पंजाब अक्षर गेंद और बल्ले दोनों से आईपीएल में धमाल मचाते रहे हैं और इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें पहली बार टीम इंडिया में मौका भी मिला था.

Mark Zuckerberg didn’t get the IPL but he may have a shot at pro football.


Tom Shaw / Getty

In case you had any doubts about how serious Mark Zuckerberg is about video, this ought to help: Facebook just tried to pay $600 million for a five-year deal to stream Indian cricket matches.
Facebook didn’t win the auction for the Indian Premier League — Rupert Murdoch’s Star ended up paying $2.6 billion for a package that included broadcast and streaming rights.
But the fact that Facebook was willing to put up that kind of money is a big, bold declaration that the company will write real checks in order to get its hands on must-see sports content.
Up until now, it was possible to debate that idea: Facebook has been paying for some sports, but most of it has been second-tier, toe-in-the-water stuff like college football games between low-profile teams.
Meanwhile, Twitter and Amazon have gotten their hands on the most high-profile sports property that’s gone up for grabs in recent years: Ten-game packages to stream NFL games on Thursday nights.
But the IPL — a two-month tournament — is a very big deal in India, and Facebook was bidding for the rights to stream it there and in the surrounding countries. As you can see (if you squint), via the IPL’s refreshingly transparent bidding process, Facebook was the only Silicon Valley company in the mix:

So what’s next? Facebook didn’t have any comment beyond a confirmation that it had bid on the IPL games.
But if you want to start speculating, here’s an idea: Verizon’s four-year, $1 billion deal for NFL mobile rights expires at the end of this season.

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.